CG MAOIST SURRENDER : 15 Maoists carrying a reward of Rs 48 lakh surrender…
सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में आज 15 सक्रिय माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इन सभी पर मिलाकर 47-48 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में PLGA बटालियन-01 के 4 हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं।
आत्मसमर्पित माओवादियों में PPCM के 4, SCM के 2, पार्टी सदस्य 3 और अन्य 8 सदस्य शामिल हैं। इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष माओवादी हैं। इन पर 1 लाख से लेकर 8 लाख तक का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार 4 माओवादियों पर 8-8 लाख, 2 पर 5-5 लाख, 1 पर 3 लाख, 1 पर 2 लाख और 1 पर 1 लाख का इनाम था।
माओवादियों ने बताया कि वे ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति’ और पुना मुर्गम योजना से प्रभावित हुए हैं। साथ ही तर्रेम और अंसदरी क्षेत्रों में नए सुरक्षा कैंपों की मजबूती ने भी उन्हें हथियार छोड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस पूरे आत्मसमर्पण अभियान में जिला पुलिस बल, DRG, RAF, CRPF (02, 212, 217, 223 बटालियन), COBRA 207 और कई इंटेलिजेंस एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

