SUDHANSHU TRIVEDI RAIPUR PC : Sudhanshu Trivedi’s attack on Congress
रायपुर। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन देश के भीतर और बाहर कुछ ताकतें इसकी प्रगति को रोकने की कोशिश कर रही हैं।
त्रिवेदी ने भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए कहा कि आज अमेरिका और यूरोप के कई देश चुनौतियों से जूझ रहे हैं, जबकि भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति बना रहा है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया की केवल 35 प्रतिशत आबादी ही पूर्ण लोकतांत्रिक व्यवस्था में रहती है।
EVM और SIR पर कांग्रेस को घेरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के EVM संबंधी आरोपों पर सवाल उठाते हुए त्रिवेदी ने कहा कि अगर मशीनें मैनेज हैं तो विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR पर आपत्ति क्यों की जा रही है? उन्होंने केरल में SIR से कांग्रेस को फायदा होने की बात का हवाला देते हुए विपक्ष पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास फैलाने का आरोप लगाया।
नक्सलवाद पर भी किया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने इसे खत्म करने का संकल्प लिया था और अब यह संकल्प जमीन पर पूरा हो चुका है। उनके मुताबिक, राज्य में सुरक्षा और विकास का नया माहौल बना है।
उन्होंने विपक्ष पर नकारात्मक राजनीति करने और जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
