साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का आकस्मिक निधन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

गरियाबंद। साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का आज तड़के आकस्मिक निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।गरियाबंद साहू समाज जिलाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन हिरवानी लंबे समय से बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह उनके निधन की खबर सुनकर वे स्तब्ध रह गए।

उन्होंने कहा कि अर्जुन हिरवानी का जाना समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। जिसे पूरा कर पाना समाज के लिए संभव नही होगा। वे साहू समाज के नगीना थे जिन्होंने समाज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। उनके जाने से साहू समाज स्तब्ध है और समाज में शोक की लहर है।

अर्जुन हिरवानी मूलतः बालोद जिले के गुरुर के रहने वाले थे। वे शासकीय सेवा में भी रहे। इसके बाद वे समाज सेवा से जुड़े और समाज के उत्थान के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी दो बेटियां है।

अस्पताल में इलाज के दौरान प्रदेश के कई बड़े नेता उनसे मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी उनका कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे थे। लंबे समय से अस्वस्थ होने के कारण इस बार वे 7 जनवरी को भक्तिन माता राजिम की जयंती कार्यकम में भी शामिल नही हो सके थे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।

गरियाबंद जिलाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने कहा कि अर्जुन हिरवानी एक सरल सहज और मिलनसार स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी थे। अपनी बात को सहजता से प्रस्तुत करना और फिर उसे लोगो से मनवा लेना उनकी बड़ी उपलब्धि थी। उन्होंने धर्मांतरण रोकने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए, जिनका असर भी समाज को देखने मे मिल रहा है। उन्होंने परमात्मा से मृतात्मा की शांति के लिए प्राथर्ना की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related