Submarine INS Vaghsir: डॉ. कलाम के बाद अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया पनडुब्बी INS वाघषीर में सवार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Submarine INS Vaghsir: नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को पश्चिमी तट पर भारतीय नौसेना की अग्रिम पंक्ति की पनडुब्बी आइएनएस वाघशीर से भारतीय समुद्री क्षेत्र का दौरा किया। मुर्मु पनडुब्बी से समुद्री दौरा करने वाली दूसरी राष्ट्रपति बन गईं। इससे पहले, फरवरी 2006 में एपीजे अब्दुल कलाम पहले राष्ट्रपति बने थे जिन्होंने पनडुब्बी की सैर का अनुभव किया था।

rashtrpti (2)

भारतीय नौसेना करवार अड्डे का विकास भारत के हिंद महासागर क्षेत्र में दीर्घकालिक सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी भी करवार नौसेना अड्डे से कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी में राष्ट्रपति मुर्मु के साथ उपस्थित रहे। राष्ट्रपति सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर भी हैं।

rashtrpti (1)
राष्ट्रपति सचिवालय ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने करवार नौसेना अड्डे पर भारतीय नौसेना की स्वदेशी कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी आइएनएस वाघशीर में प्रवेश किया।’ राष्ट्रपति ने नौसेना की वर्दी पहन रखी थी और पनडुब्बी में प्रवेश करने से पहले नौसेना के कर्मियों से हाथ हिलाया। नौसेना के अधिकारियों के अनुसार आइएनएस वाघशीर, पी75 स्कार्पीन परियोजना की छठी और अंतिम पनडुब्बी है, जिसे जनवरी में नौसेना में शामिल किया गया था।यह दुनिया की सबसे शांत और बहुउपयोगी डीजल-इलेक्टि्रक पनडुब्बियों में से एक है। यह विभिन्न प्रकार के मिशनों को अंजाम देने के लिए डिजाइन की गई है, जिसमें सतह पर युद्ध, पनडुब्बी युद्ध, खुफिया संग्रह, क्षेत्र निगरानी और विशेष संचालन शामिल हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related