STRIKE NEWS: धान खरीदी से पहले कर्मचारी हड़ताल पर, महासमुंद में पांच संभागों के सैकड़ों कर्मचारियों का प्रदर्शन

Date:

STRIKE NEWS: महासमुंद। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी चल रही है, लेकिन इससे पहले ही सहकारी समिति के कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए हैं। अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर पांच संभागों—महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी और गरियाबंद—के सैकड़ों कर्मचारियों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में महासमुंद के लोहिया चौक पर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों की इस हड़ताल से धान खरीदी की तैयारियों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...

CG CONTROVERSY : PSC पर लगे आरोपों पर सफाई

CG CONTROVERSY : Clarification on allegations against PSC रायपुर। उद्योग...

RAIPUR VIRAL VIDEO : गुब्बारा गैंग की कार जब्त

RAIPUR VIRAL VIDEO : Balloon gang's car seized रायपुर। होली...