प्रदेश चुनाव समिति की बैठक जारी, शाम को दिल्ली रवाना होंगे सीएम बघेल

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक सीएम हाउस में दोपहर करीब 12.30 बजे से जारी है। इस बैठक में सभी 90 सीटों पर सिंगल नामों पर चर्चा हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 65 सीटों पर सिंगल नाम तय हो चुके हैं। बाकी बचे 25 सीटों पर मंथन जारी है। आपको बता दें कि आज शाम सीएम बघेल दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

ऐसे में दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत समिति के सदस्य शामिल हैं। बैठक 5 बजे तक जारी रह सकती है। दरअसल शाम 6 बजे सीएम बघेल दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं। ऐसे में ऐसी कयास लगाई जा रही है कि प्रत्याशी चयन को लेकर यह अंतिम बैठक हो सकती है।

बता दें कि अब तक 6 से ज्यादा बार कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है। कुल 2 हजार से ज्यादा दावेदारों के टिकट के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उन नामों में से 300 लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई थी, जिसमें 40 सीटों पर सिंगल नाम तय किए गए थे। इसके बाद लगातार बैठकों में फिलहाल तक 65 नामों पर सहमति बन गई है।ऐसी खबरे हैं कि कल यानी की 9 अक्टूबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी बैठक होगी। इसके बाद ही सेंट्रल इलेक्शन की कमेटी की बैठक होने की संभावना है। जिसके बाद ही कांग्रेस की पहली सूची जारी होगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related