श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन ने प्रतिष्टित लोगों को किया सम्मानित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलाईगढ़  श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन का एक वर्ष होने के कारण फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ल के द्वारा लगातार सम्मन कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को अमित सेल्स के डायरेक्टर प्रणीत सलूजा, महामाया आईटीआई के डायरेक्टर शतुघन साहू, डॉक्टर ओम मखीजा, हर्ष किंगडम के डायरेक्टर श्याम कंजनी, को स्मृति चिन्ह दिया गया।

गौरव शुक्ल ने कहा कहा कि पिछले एक साल से लगातार फाउंडेशन काम कर रहा है। उनका कहना है कि आगे टीम बना के ओर बेहतर काम किया जाएगा। जब वो आए थे, अकेले थे, और उनके अच्छे व्यवहार के कारण लोग उनसे जुड़ते चले गए। वे सादगी के लिए पहचाने जाते है। तभी लोग उनसे इतना  प्यार करते है। इसी महीने रायपुर कोरबा जांजगीर चांपा में काम चालू हो रहा है। सोशल एक्टिवि करने लोग उनसे जुड़ रहे है। उनकी निशुल्क फाउंडेशन की क्लास भी चल रही है, जिसका बहुत लोगो ने फायदा लिया और आगे टीम बना कर बेहतर काम करने का लक्ष्य है। छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर करने गौरव शुक्ल मुहिम चलाएंगे। उनका कहना है कि आज के बच्चे कल के भविष्य है। आज का कार्यक्रम फाउंडेशन की सदस्य आमना राजगीर, चंद्रा कांता राजगीर, विभा दुबे की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related