CG NEWS : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ WRS मंडल का अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

Date:

CG NEWS : South East Central Railway Mazdoor Sangh WRS Division convention concluded, new executive formed

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ, डब्लू आर एस मंडल का अधिवेशन राजा तलब स्थित गायत्री मंदिर में शांति और एकजुटता के साथ सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन को और मजबूत करने, सदस्यता बढ़ाने और नई टीम के गठन को लेकर अहम फैसले लिए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रकाश सोनी ने की। इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री श्री तिरुमलेश नायडू, मंडल अध्यक्ष रायपुर एवं आईटी प्रभारी बीएमएस छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री टाटा बाबु राव भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया –

डब्लू आर एस मंडल अध्यक्ष : श्री सुशील चंद्र सोनबेर

डब्लू आर एस मंडल सचिव : श्री डेरा राम वर्मा (पुनः चयनित)

संगठन मंत्री : श्री नीलकंठ साहू

कोषाध्यक्ष : श्री आर.पी. पटेल

संगठन ने भरोसा जताया कि नई टीम मजदूरों के हित, अधिकारों की सुरक्षा और संगठन की मजबूती के लिए पूरी तन्मयता से कार्य करेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related