ट्रेलर-बस की टक्कर से छह लोगों की मौत, 15 गंभीर

Date:

अहमदाबाद। गुजरात के वडोदरा के कपूराई ब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक लग्जरी बस और ट्रेलर में बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी के मुताबिक दुर्घटना सुबह करीब चार बजे हुई जब लग्जरी बस राजस्थान से सूरत की ओर जा रही थी।  फिलहाल नगर यातायात पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है।  घायलों को इलाज के लिए एसएसजी अस्पताल ले जाया गया है।

ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
पानीगेट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर एक पुल पर ओवरटेक करने की कोशिश में यह ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस उपायुक्त (जोन-3) यशपाल जगनिया ने कहा कि दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत हो गई और करीब 15 अन्य घायल हो गए।

चार की मौके पर मौत, दो की अस्पताल में मौत
उन्होंने कहा कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा, एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related