सिंहदेव चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड रवाना

Date:

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एस सिंहदेव विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए गुरुवार को उत्तराखंड रवाना हुए हैं। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के जरिये आलाकमान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यत: हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान संभालेंगे। वरिष्ठ नेता होने के लिहाज से उत्तराखंड कांग्रेस के नेता लगातार मार्गदर्शन ले रहे हैं। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कई जगहों से सिंहदेव की वर्चुअल मीटिंग भी नेताओं के साथ करा रहे हैं। रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हे दी गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related