16 पर्यवेक्षकों को कारण बताओ नोटिस

Date:

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने छत्तीसढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण-2023 के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण-2023 के कार्य में लापरवाही बरतने के लिए जिले के 16 पर्यवेक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पर्यवेक्षकों को स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा गया है कि उनके सर्किल के ग्राम पंचायतों में सत्यापन की प्रगति अत्यंत कम है साथ ही सौपे गए दायित्व का समय सीमा में पालन नहीं करने के कारण जिले की प्रगति राज्य स्तर पर कम प्रदर्शित हो रही है। सभी 16 पर्यवेक्षकों को कार्यों में लापरवाही बरतने के लिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील 1966 के प्रावधानों पर नोटिस जारी कर समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है।  कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि जिले के 468 ग्राम पंचायतों में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके लिए 6 से 7 ग्राम पंचायतों के सर्किल पर पर्यवेक्षको की नियुक्ति की गई है। जो प्रतिदिन लक्ष्य के अनुसार प्रगणक दलो द्वारा किए गए ऐप में एंट्री का सत्यापन किया जाना है। ऑनलाइन रिपोर्ट में यहा प्रदर्शित हो रहा है पर्यवेक्षक अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में सत्यापन का कार्य समय पर नहीं कर रहे हैं जिसके कारण जिले के प्रगति धीमी हो गई है। इसलिए इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि जनपद पंचायत बोड़ला के तीन सर्कल बम्हनी, दलदली एवं ढोलबज्जा जनपद पंचायत कवर्धा के चार सर्कल कोयलारी गागपुर दशरगपुर बरबसपुर जनपद पंचायत पंडरिया के छह सर्कल कामठी खैरझिटी नया खामी किशुनगढ़ पड़की कला पुसेरा एवं जनपद पंचायत लोहारा के तीन सर्कल गौरझूमर बबई कोटरा बुंदेली के पर्यवेक्षक को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन का यह अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है जिसे 30 अप्रैल तक पूर्ण किया जाना है। इस कार्य के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों हेतु प्रगणक दलों का गठन किया गया है जिले में कुल 869 प्रगणक दल बनाए गए हैं।  इन पर्यवेक्षकों को हुआ कारण बताओ नोटिस जारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी धर्मराज चंद्रवंशी, एके कोसले, जीवन मार्को सुरेश कुमार साहू, गजेंद्र अनंत, डी एल चंद्रवंशी, राजकुमार साहू किरण कुमार चौरसिया एवं छत्रपाल वर्मा राजस्व निरीक्षक अशोक कौशिक, रामसाय टंडन, श्वेता पांडे, आनंद धुर्वे, जितेंद्र मिश्रा। संकुल समन्वयक मुरली झारिया, रिखी राम धुर्वे को बताओ सूचना जारी किया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAJA RAGHUVANSHI REBIRTH : राजा की वापसी ? घर में जन्मा बेटा

RAJA RAGHUVANSHI REBIRTH: The King returns? A son born...

BREAKING : मंदिर में भगदड़, 8 की मौत

BREAKING: 8 killed in stampede at temple रायपुर डेस्क। नालंदा...

TAHIR ANWAR DEATH : मसूद अजहर के भाई की रहस्यमयी मौत

TAHIR ANWAR DEATH: Mysterious death of Masood Azhar's brother रायपुर...

RAMAN SINGH STATEMENT : देश नक्सलमुक्त, रमन सिंह का दावा

RAMAN SINGH STATEMENT : Country Naxal-free, claims Raman Singh रायपुर।...