हैरान कर देने वाला मामला, मुंबई के जंगल में जंजीर से जकड़ी मिली विदेशी महिला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के जंगल से एक 50 साल की महिला से जुड़ा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। विदेशी महिला जंगल में लोहे की जंजीर से एक पेड़ से बंधी हुई पाई गई, महिला को देखकर लग रहा था, उसने कई दिन से कुछ खाया पीया नहीं है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से करीब 450 किलोमीटर दूर सोनुरली गांव में एक चरवाहे ने शनिवार शाम को उसकी चीख सुनी। इसके बाद उसे जंजीरों से बंधा हुआ और परेशानी में देखकर चरवाहे ने पुलिस को सूचित किया। अधिकारी ने बताया, “महिला को सावंतवाड़ी (राज्य के कोंकण क्षेत्र में) के एक अस्पताल और फिर सिंधुदुर्ग के ओरोस अस्पताल ले जाया गया। उसकी मानसिक और स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए, उसे इलाज के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वह खतरे से बाहर है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।”

मानसिक समस्याओं से पीड़ित है महिला

इसके बाद उसके अमेरिकी पासपोर्ट की एक फोटोकॉपी के साथ-साथ तमिलनाडु के पते वाला आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया, पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, महिला पिछले 10 सालों से भारत में है, लेकिन मूल रूप से अमेरिका से है। अधिकारी ने आगे कहा, वह मानसिक समस्याओं से पीड़ित है और उसके पास से कई मेडिकल दस्तावेज मिले हैं।

तमिलनाडु में रह रही थी महिला

पुलिस को महिला के उसके तमिलनाडु के पते वाला आधार कार्ड और उसके संयुक्त राज्य अमेरिका के पासपोर्ट की एक फोटोकॉपी मिली। उसकी पहचान ललिता कायी के रूप में की गई है। उसका वीजा खत्म हो गया है। अधिकारी ने आगे कहा, हम उसकी राष्ट्रीयता का पता लगाने के लिए इन सभी दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। पुलिस विदेशी क्षेत्रीय रजिस्ट्रेशन कार्यालय के भी संपर्क में है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related