SHOAIB DHEBAR VIRAL : पूर्व मेयर के भतीजे का सड़क पर गालीबाजी VIDEO वायरल

Date:

SHOAIB DHEBAR VIRAL : Video of former mayor’s nephew abusing on the road goes viral

रायपुर, 8 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर में पूर्व मेयर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बीच सड़क पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर अभद्र भाषा में गाली देते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो एक-दो दिन पुराना है।

यह पहला मामला नहीं है जब शोएब ढेबर विवादों में घिरे हों। 6 अगस्त को वह बिना अनुमति जेल के मुलाकात कक्ष में घुस गए थे और वहां भी अभद्र व्यवहार किया था। घटना के बाद जेल प्रशासन ने उनकी किसी भी कैदी से मुलाकात पर तीन महीने की रोक लगा दी थी। बाद में जेल प्रहरी की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

बीते साल जूक क्लब में भी शोएब का नाम मारपीट के मामले में सामने आया था। पार्किंग में गाड़ी रिवर्स करने को लेकर हुए विवाद में उन्होंने एक व्यापारी को थप्पड़ मार दिया था। पीड़ित की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इसके अलावा करीब पांच साल पहले IP क्लब में फायरिंग और मारपीट के मामले में भी उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। मंदिर हसौद थाना में दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सबकी नजर है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related