SHARE MARKET TODAY UPDATES : शेयर बाजार में मचा कोहराम ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SHARE MARKET TODAY UPDATES: Chaos in the share market..

नई दिल्ली। शेयर बाजार में गुरुवार को कोहराम मच गया। निफ्टी में 345 अंक की गिरावट आई है। यह 22,000 के नीचे आ गया। सेंसेक्स 1062 अंक टूटकर 72,404 लेवल पर बंद हुआ। इस सप्ताह की यह सबसे बड़ी गिरावट है। पांच कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 75000 से गिरकर 72 हजार के करीब आ गया है। निफ्टी 22,750 से गिरकर 21,957 पर बंद हुआ। इस गिरावट से निवेशकों को तीन लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

बीएसई लिस्टेड 25 शेयरों में गिरावट –

गुरुवार को BSE लिस्टेड 25 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है। पांच शेयरों में उछाल रहा है। टाटा मोटर्स के शेयर में दो फीसद, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.48 प्रतिशत, एसबीआई शेयर में 1.27 फीसद, इंफोसिस और एचसीएल में मामूली वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा गिरावट L&T के शेयर में 5.56% का हुआ है। एशियन पेंट्स, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और JSW स्टील में पांच फीसदी तक गिरावट हुई है।

छह शेयरों में सबसे अधिक गिरावट –

एलएंडटी के शेयर 6% गिरकर 3275 रुपये पर पहुंच गए। पावर फाइनेंस में 5%, पिरामल एंटरप्राइजेज में 9%, एनएचपीसी में 5.26% और मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर में 8% की गिरावट गुरुवार को आई है।

ग्लोबल बाजार का हाल –

एशियाई मार्केट में शंघाई और हांगकांग प्रॉफिट के साथ बंद हुए। सियोल और टोक्यो में गिरावट हुई। यूरोपीय बाजार मिश्रित कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट बुधवार रात को मिश्रित क्लोज हुआ।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related