HARYANA POLITICAL CRISIS : कांग्रेस ने हरियाणा में किया बहुमत का दावा

Date:

HARYANA POLITICAL CRISIS: Congress claims majority in Haryana

भिवानी। हरियाणा में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बहुमत का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नायब सिंह सैनी की सरकार अल्पमत में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक एकजुट है। विधायकों की संख्या गिनवाते हुए पूर्व सीएम ने कहा, ‘कांग्रेस के 30, जेजेपी के दस और निर्दली तीन हैं। साथ ही बलराज कुंडू और अभय चौटाला को मिलाकर एमएलए की संख्या 45 बताई।’ उन्होंने विधायकों की परेड कराने की बात भी कही।

राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए –

विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार अल्पत में है। उन्हें बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। फिर चुनाव होने चाहिए। अगर भाजपा के पास जरूरी ताकत है, तो उन्हें अपने विधायकों को राज्यपाल के सामने लाना चाहिए।

राज्यपाल से मांगा समय –

भूपिंदर सिंह हुड्डा के सचिव शादी लाल कपूर ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर गर्वनर से समय मांगा है। 10 मई को समय देने का अनुरोध किया है। इधर तीन निर्दलीय विधायकों के सरकार से समर्थन वापसी के बाद जननायक जनता पार्टी भी सक्रिय दिखाई दे रही है। जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को पत्र लिखकर नायब सरकार के अल्पमत में होने का दावा किया है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : जोगी को सुप्रीम राहत!

CG BREAKING : Supreme relief to Jogi! रायपुर। रामअवतार जग्गी...

CHHATTISGARH : 25 हजार लेते पकड़ा गया पटवारी!

CHHATTISGARH : Patwari caught taking Rs 25 thousand! सूरजपुर. छत्तीसगढ़...