SHARE MARKET TODAY : शेयर बाजार में मुनाफावसूली का दबाव, सेंसेक्स 150 अंक टूटा …

Date:

SHARE MARKET TODAY : Profit booking pressure in the stock market, Sensex falls by 150 points…

नई दिल्ली। दिवाली के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट का दौर देखने को मिला। कल शानदार तेजी के बाद गुरुवार को बाजार खुलते ही मुनाफावसूली का दबाव नजर आया। सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 84,400 पर और निफ्टी 30 अंक टूटकर 25,863 पर कारोबार कर रहा था। बैंक निफ्टी भी मामूली गिरावट में है।

हालांकि डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी देखी जा रही है। अमेरिका और रूस के बीच बढ़ते तनाव के बीच डिफेंस कंपनियों को नए ऑर्डर मिलने से शेयरों में उछाल आया है। भारत डायनेमिक्स के शेयर 3%, पारस डिफेंस 1.7%, और कोचिन शिपयार्ड 1.55% तक चढ़े हैं। HAL, मझगांव डॉक और गार्डन रिच शिपबिल्डर्स में भी करीब 2% तक की तेजी दर्ज की गई है।

वहीं, बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 26 शेयर गिरावट में रहे। सबसे ज्यादा गिरावट हिंदुस्तान यूनिलीवर में 3.37% की रही। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और पावरग्रिड में करीब 2% तक की गिरावट देखी गई।

क्यों गिरा बाजार?

विशेषज्ञों का कहना है कि धनतेरस और दिवाली पर आई जोरदार तेजी के बाद अब बाजार ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंच गया है, जिसके चलते निवेशक मुनाफा बुक कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका द्वारा रूसी तेल कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाए जाने के बाद ग्लोबल मार्केट में भी दबाव बढ़ा है, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा।

HUL और Cipla के शेयरों में 3% से अधिक गिरावट रही, जबकि वर्धमान टेक्सटाइल, कोलगेट, एस्टर और रैमको सीमेंट के शेयर 2% तक टूटे। HPCL, डाबर इंडिया और गोदरेज में भी 1.5% की गिरावट दर्ज की गई।

(नोट: किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह अवश्य लें।)

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related