CM उद्धव से मुलाक़ात के लिए पहुंचे शरद पवार, आशीष शेलार के दावें के बाद क्या सब ठीक?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पर उनसे मुलाकात की और राज्य में हाल के राजनीतिक घटक्रम पर चर्चा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

शिवसेना के एक नेता ने बताया कि दोनों नेताओं ने राणा दंपति से जुड़े विवाद और राज ठाकरे की मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा, ‘‘पवार और मुख्यमंत्री ठाकरे ने राज ठाकरे की मांग पर चर्चा की क्योंकि इससे मुंबई समेत राज्य के कुछ हिस्सों में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है। राज के पास भेजे कई दूतों के बावजूद वह किसी की सुनना नहीं चाहते हैं।’’

यह बैठक भाजपा नेता आशीष शेलार के उस दावे की पृष्ठभूमि में भी हुई है जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा 2017 में राकांपा के साथ हाथ मिलाने वाली थी लेकिन राकांपा ने मांग की थी कि वह पहले शिवसेना के साथ अपने संबंध तोड़े जो उस समय भाजपा का सहयोगी दल था।

सूत्रों ने बताया कि शिवसेना नेतृत्व इस बात से नाराज है कि राकांपा ने इस दावे का खंडन नहीं किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related