शर्मसार करने वाला मामला : 6 बच्चियों ने शिक्षक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जांच के लिए पहुंचे BEO

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलरामपुर. गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है. स्कूल की 6 बच्चियों ने शिक्षक मोहम्मद साहिद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. छात्राओं का कहना है कि क्लास रूम में बंद करके शिक्षक बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करता है. इस मामले की शिकायत बच्चों के परिजनों ने स्कूल के प्राचार्य से की और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की.

यह मामला बलरामपुर जिले के सनावल माध्यमिक शाला का है. विकासखंड शिक्षा अधिकारी मामले की जांच करने स्कूल पहुंचे हैं. सनावल पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं. इस मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सदानंद कुशवाहा से कहा कि शिकायत मुझे शाम को मिली है. मामले की जांच कर रहा हूं. जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related