SEX RACKET : देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश, वॉट्सऐप पर बना रखा था ग्रुप, ONLINE होती थी बुकिंग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

Prostitution gang busted, group was formed on WhatsApp, booking was done online

उत्तर प्रदेश। नोएडा में मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) और थाना सेक्टर-58 पुलिस ने सोमवार को देह व्यापार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह आनलाइन बुकिंग के जरिए यह अनैतिक काम कर रहा था. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को बिशनपुरा गांव के पास से गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली दो कार, दो मोबाइल फोन और 9000 रुपये बरामद किए हैं.

ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, आरोपियों को दबोचा –

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान मुरादाबाद निवासी भुनेश कुमार और मुज्जफरनगर निवासी मोहम्मद रजाउल्ला के रूप में की है. दोनों फिलहाल दिल्ली से इस गिरोह को चला रहे थे. पुलिस को मौके से दो युवतियां भी मिली हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में कई ऐसे गिरोह हैं, जो आनलाइन बुकिंग कर देह व्यापार करते हैं. सूचना के बाद एएचटीयू और पुलिस की टीम ने खाका तैयार किया और फर्जी ग्राहक बन आरोपियों से संपर्क किया. दिए गए पते पर पहुंचते ही दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया.

आरोपियों ने वॉट्सऐप पर बना रखा था ग्रुप –

आरोपी गरीब युवतियों को कमाई का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाते थे और उनसे देह व्यापार कराते थे. इसमें जो पैसा मिलता था उसका बड़ा हिस्सा बतौर कमीशन आरोपी ले लेते थे. गिरोह में कई अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है. आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य गूगल साइट और वॉट्सऐप नंबर के जरिए लोगों से संपर्क करते थे और सौदा तय होने के बाद युवतियों को दिए गए पते पर भेजते थे. पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई है कि आरोपी युवतियों को लेकर खुद ग्राहक के पास जाते थे और आसपास ही मौजूद रहते थे. सौदा तय करने के लिए आरोपियों ने ग्राहकों का एक ग्रुप भी बना रखा था.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related