SEX RACKET BREAKING: Prostitution under the guise of spa, customer and 6 girls from Thailand arrested
सूरत। पुलिस ने भारती रेजिडेंसी, पाल गौरव पथ, सूरत में द लॉर्ड्स स्पा की आड़ में देहव्यापार चल रहा था वहा पर पुलिस ने छापा मारा। स्पा मैनेजर, एक ग्राहक और थाईलैंड की 6 युवतिओं को गिरफ्तार किया और नकदी मोबाइल फोन बरामद कर कुल रुपये 75,400 का मालसामान जब्त किया।
एक गुप्त सूचना के आधार पर सूरत पुलिस के एन्टी ह्युमन ट्रेफिकिंग युनिट (एएचटीयु) की एक टीम ने पाल गौरव पथ पर टाइम स्केवर बिल्डिंग के सामने भारती रेजीडेंसी की तीसरी मंजिल पर द लॉर्ड्स स्पा पर छापा मारा। जहां से मैनेजर हरदीप सिंह विजयसिंह वाला (उम्र 30 निवासी बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने, मगदल्ला और महिमा टावर, चांदनी चौक, पिपलोद), धनराज दादाभाई सोनवणे ( उम्र 21 दीनदयाल नगर, चिकुवाडी, पांडेसरा और मूल. शिरपुर, धूलिया, महाराष्ट्र) के अलावा एक ग्राहक और थाईलैंड की 6 युवतिओं को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने नकद, 3 मोबाइल फोन आदि मिलाकर कुल रु. 75,400 का मालसामान जब्त किया। मैनेजर हरदीप सिंह से पूछताछ में स्पा मालिक राहुल कमल त्रिवेदी (भावनगर निवासी) होने की बात कबूल कर उसे वांछित घोषित किया गया है। स्पा में शरीरसुख के लिए आने वाले ग्राहक से 2000 रुपये वसूलकर थाई युवतियों को 1 हजार रुपये देते थे।
