STOCK MARKET : Lakhs of crores in the pockets of investors
नई दिल्ली। शेयर बाजार ने इस हफ्ते के आखिरी दिन ऐसा गेम पलटा कि निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गई। BSE Sensex 918 अंक उछलकर 77,550 पर बंद हुआ, वहीं Nifty 50 275 अंक चढ़कर 24,050 के पार निकल गया।
सबसे बड़ा धमाका बैंकिंग सेक्टर में दिखा। Nifty Bank में 1000 से ज्यादा अंकों की तेजी आई, जिससे पूरे मार्केट को सपोर्ट मिला।
इस तेजी का सीधा फायदा निवेशकों को मिला। सिर्फ एक दिन में बाजार की कुल वैल्यू 6.4 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। यानी जिन लोगों का पैसा मार्केट में लगा था, उनके लिए यह दिन पूरी तरह फायदे वाला रहा।
ग्लोबल मार्केट का भी जबरदस्त सपोर्ट मिला। एशिया से लेकर अमेरिका तक हर जगह तेजी रही, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। फाइनेंस और बैंकिंग शेयरों में जमकर खरीदारी हुई, जबकि आईटी सेक्टर थोड़ा दबाव में रहा। Tata Consultancy Services के अच्छे नतीजों के बावजूद शेयर गिर गया।
कुल मिलाकर हफ्ते का आखिरी दिन निवेशकों के लिए कमाई वाला रहा और मार्केट ने पॉजिटिव नोट पर क्लोजिंग दी।

