SENSEX NIFTY CRASH : भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के उड़े होश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SENSEX NIFTY CRASH : Indian stock market in turmoil, investors shocked

रायपुर। सोमवार सुबह शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों को बड़ा झटका लगा। BSE Sensex शुरुआती कारोबार में ही 1100 अंकों से ज्यादा गिर गया, वहीं Nifty 50 करीब 350 अंक टूट गया।

हालत ये रही कि सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर लाल निशान में दिखे। सिर्फ Reliance Industries, Bharat Electronics Limited और Power Grid Corporation of India जैसे कुछ शेयर ही हरे निशान में टिके रहे।

गिरावट की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल दबाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें मानी जा रही हैं। एशियाई बाजारों में तेल 115 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है, जिससे निवेशकों में डर बढ़ गया है।

ऊपर से विदेशी निवेशक भी लगातार पैसा निकाल रहे हैं। मार्च महीने में FII की रिकॉर्ड बिकवाली ने बाजार की कमर तोड़ दी है।

लगातार दूसरे कारोबारी दिन बाजार में गिरावट ने साफ कर दिया है कि फिलहाल मार्केट पर दबाव बना हुआ है। अब निवेशकों की नजर अगले कुछ दिनों पर टिकी है क्या गिरावट और गहरी होगी या रिकवरी आएगी?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related