CG CONTROVERSY : Dr. Anil Jain’s blunt statement on the Scouts President controversy…
रायपुर, 9 जनवरी। छत्तीसगढ़ में स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल जैन ने पूरी तस्वीर साफ कर दी है। डॉ. जैन ने साफ कहा कि प्रदेश में स्काउट्स एंड गाइड्स के पदेन अध्यक्ष हमेशा स्कूल शिक्षा मंत्री ही होते हैं।
उन्होंने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अध्यक्ष चुने जाने के दावे को गलत बताते हुए कहा कि जब बृजमोहन अग्रवाल शिक्षा मंत्री थे, तब वे पदेन अध्यक्ष थे। अब स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव हैं, इसलिए वही प्रदेश अध्यक्ष हैं। नियमों में यही व्यवस्था है।
डॉ. जैन ने यह भी बताया कि इस पूरे मामले पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल के निर्वाचन की बात इसलिए भी सही नहीं है क्योंकि राष्ट्रीय इकाई की ओर से चुनाव के लिए कोई पर्यवेक्षक ही नियुक्त नहीं किया गया था।
हाईकोर्ट जाने के सवाल पर डॉ. जैन ने कहा कि कोर्ट जाने का अधिकार सबको है, लेकिन इससे नियम नहीं बदल जाते।

