CG SCHOOL RENOVATION SCAM : 1500 करोड़ का स्कूल मरम्मत घोटाला ! उड़ाए गए सरकारी पैसे ….

Date:

CG SCHOOL RENOVATION SCAM : 1500 crore school renovation scam! Government money wasted…

रायपुर, 31 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के नाम पर 2000 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के 40,000 से अधिक स्कूलों का जीर्णोद्धार और रंग-रोगन था, लेकिन अधिकारियों, इंजीनियरों और ठेकेदारों की मिलीभगत से लगभग 1500 करोड़ रुपए की बंदरबांट कर ली गई।

सूत्रों के मुताबिक, पुरानी सरकार में 2000 करोड़ का बजट स्कूल मरम्मत के लिए आवंटित किया गया था, लेकिन विधानसभा चुनाव 2023 से पहले ही जिलों के अफसरों और ठेकेदारों ने कागज़ों पर मरम्मत और रंगाई दिखाकर 1500 करोड़ रुपए खा लिए।

सीएम के निर्देश पर खुली पोल

सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संज्ञान में मामला लाया गया। मार्च 2024 की समीक्षा बैठक में उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए जांच और कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद डीपीआई ने सभी कलेक्टरों को पत्र भेजकर थर्ड पार्टी मूल्यांकन के बिना कोई भुगतान न करने को कहा। बावजूद इसके ज्यादातर जिलों ने रिपोर्ट नहीं भेजी।

जब सीएम ने पूछा, तो सकपका गए कलेक्टर

सितंबर 2024 की कलेक्टर कांफ्रेंस में जब मुख्यमंत्री ने इस घोटाले का जिक्र किया, तो कई कलेक्टर बगले झांकते नजर आए। रिपोर्ट्स के अनुसार, कलेक्टरों ने आंख मूंद ली और आरईएस इंजीनियरों ने कागजों में काम पूरा दिखा कर भुगतान करवा लिया।

कैसे हुआ घोटाला?

2-4 स्कूलों की सामने से रंगाई करके व्हाट्सएप पर फोटो भेजी गईं।

95% स्कूलों में रत्तीभर काम भी नहीं हुआ।

बिना काम किए भुगतान के लिए प्रमाण पत्र जमा करवा दिए गए।

DEO-BEO के दबाव में स्कूलों ने फर्जी रिपोर्ट दी।

नई सरकार के आने तक सिर्फ 500 करोड़ बच पाए।

खतरे में अफसर और ठेकेदार

अगर जांच ईमानदारी से हुई तो कई कलेक्टर, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, आरईएस के इंजीनियर और ठेकेदार नप सकते हैं। डीपीआई और स्कूल शिक्षा विभाग लगातार पत्र भेज कर रिपोर्ट की मांग कर रहे हैं, लेकिन जवाब नहीं आ रहा।

सरकार सख्त

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि किसी को नहीं बख्शा जाएगा। यदि आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई, तो आगे बड़े फेरबदल हो सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related