School Fee Hike: CM Sai Cracks Down on Arbitrary School Practices; Warns of Strict Action
School Fees Hike : छत्तीसगढ़ में निजी School की बढ़ती फीस और महंगी किताबों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ा रुख अपनाते हुए निजी स्कूल संचालकों को साफ चेतावनी दी है।
मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रदेश में कहीं भी निजी स्कूलों द्वारा फीस बढ़ोतरी या किताब-कॉपी के नाम पर अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव डालने की शिकायत मिलती है, तो सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
पिछले कुछ समय से प्रदेशभर के अभिभावक निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और किताबों के महंगे दामों को लेकर परेशान हैं।
कई स्कूलों द्वारा निर्धारित दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

