Rajasthan High Court: SC Judge writes letter to CJI Surya Kant.
Rajasthan High Court: सुप्रीम कोर्ट के जज संदीप मेहता ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को कई पत्र लिखकर राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा पर प्रशासनिक शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उन्हे तुरंत पद से हटाने की मांग की है।
जस्टिस संदीप मेहता ने चीफ जस्टिस को पहले 2 अगस्त को, फिर 10 अगस्त को और इसके बाद 17 अगस्त को पत्र लिखा। अपनी सभी चिट्ठी में जस्टिस मेहता ने CJI से बार-बार यही अपील की कि राजस्थान हाई कोर्ट में किसी दूसरे हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीश को नियुक्त किया जाए।
जस्टिस मेहता ने अपने सबसे पहले पत्र में कड़ी टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘ऐसे कई उदाहरण हैं जिनमें जस्टिस शर्मा ने एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर अपनी शक्तियों का इस्तेमाल इस तरह से किया, जो संस्थान के प्रमुख के पद के लिए शोभा नहीं देता।’
जस्टिस मेहता ने आगे लिखा, ‘मुझे जस्टिस एस.पी. शर्मा के न्यायिक कामकाज के बारे में कई शिकायतें मिली हैं, जो पहली नजर में उनकी ईमानदारी पर सवाल खड़े करती हैं।’
CJI को लिखे अपने पत्र में जस्टिस मेहता ने कहा, ‘यह समझ से बाहर है कि 28 मार्च, 2023 की ट्रांसफर सिफारिश में साफ तौर पर लिखे जाने के बावजूद जस्टिस एस.पी. शर्मा को इतनी ज्यादा छूट क्यों दी गई।’
