SBI मानसून धमाका: एसबीआई ने हटाया होम लोन पर से प्रोसेसिंग फीस, जानिए कब तक उठा सकते हैं ऑफर का फायदा

Date:

नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को होम लोन पर राहत देने के लिए मानसून धमाका ऑफर की घोषणा की. SBI ने अपने होम लोन पर से 100 फीसदी प्रोसेसिंग फीस माफ कर दिया है. इस ऑफर का लाभ कस्टमर्स 31 अगस्त 2021 तक उठा सकते हैं.

SBI ने किया ट्वीट
SBI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि नए घर खरीदारों पर ऑफर की बारिश. अब शून्य प्रोसेसिंग फीस के साथ होम लोन के लिए अप्लाई करें.

It’s raining offers for new home buyers! Apply for a Home Loan with NIL* processing fee.
What are you waiting for? Visit: https://t.co/N45cZ1V1Db
*T&C Apply
#HomeLoan #SBI #StateBankOfIndia #MonsoonDhamakaOffer pic.twitter.com/nDbPb7oBhF

— State Bank of India (@TheOfficialSBI) July 31, 2021

कितनी है प्रोसेसिंग फीस
SBI द्वारा दी जानकारी के मुताबिक मौजूदा 0.40 फीसदी की प्रोसेसिंग फीस से मुक्ति से कस्टमर्स को बहुत राहत मिलेगी. हालांक कस्टमर्स इसका लाभ एक सीमित समय तक ही उठा सकेंगे. वर्तमान में कस्टमर्स के लिए SBI होम लोन (SBI Home Loan) 6.7 फीसदी से शुरू हो रही है.

घर खरीदार होंगे प्रेरित
SBI के MD (R&DB) सी एस शेट्टी (C S Setty) ने कहा कि हमें अपने संभावित होम लोन कस्टमर्स के लिए मानसून धमाका ऑफर की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है. हमारा मानना है कि प्रोसेसिंग फीस माफ करने के इस पेशकश से घर खरीदारों को निर्णय लेने में आसानी होगी, क्योंकि होम लोन (Home Loan) पर इंटरेस्ट रेट ऐतिहासिक निचले स्तर पर हैं.

अन्य ऑफर
इसके अलावा SBI ने बताया कि यदि आप SBI YONO एप से होम लोन अप्लाई करते हैं, तो 5 आधार अंकों की और छूट मिलेगी. वहीं महिला कस्टमर्स को भी SBI 5 आधार अंकों की छूट दे रही है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...

MANOJ YADAV ARREST : लापता सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

MANOJ YADAV ARREST : Missing SP spokesperson arrested बाराबंकी, यूपी।...