फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के बाद सलमान खान ने कही ये बात, अनुपम खेर ने किया खुलासा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) ने रिलीज होने के साथ ही चारों तरफ खूब तारीफें बटोरी हैं। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 16 दिन पूरे हो गए हैं। वहीं ‘द कश्मीर फाइल्स’ को देखने के बाद सेलेब्स से लेकर आम आदमी तक ने इसकी जमकर तारीफ की है। बता दें कि बीते दिन बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की जमकर तारीफ की थी। ऐसे में अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने भी अनुपम खेर की फिल्म देख ली है। इस बात का खुलासा खुद अनुपम खेर ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान किया है।

अनुपम खेर ने खुलासा करते हुए बताया है कि सलमान खान ने फिल्म देखने के बाद मुझे कॉल किया था और फिल्म की सफलता के लिए बधाई भी दी। एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने उन सेलेब्स के बारे में बात की जो फिल्म देखने के बाद उनके पास पहुंचे। उन्होंने खुलासा करत हुए ये बताया है कि, ‘सलमान खान ने भी मेरी फिल्म देखकर मुझे फोन किया और मुझे बधाई दी।’

अब जाहिर सी बात है कि सलमान खान और अनुपमन खेर ने एक साथ बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। ऐसे में इन दोनों कलाकारों के बीच एक स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग भी देखने को मिलती है। वहीं ये दोनों कलाकार अपने मन में एक-दूसरे के लिए काफी सम्मान भी रखते हैं। तो सलमान खान का इस तरह अनुपम खेर को कॉल कर के बधाई देना कोई हैरान करने वाली बात नहीं हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related