chhattisagrhTrending Now

Saif Ali Khan Attacked Case: चाकूबाज ने सैफ अली खान पर हमले को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा – मुझे नहीं पता था कि वो…

Saif Ali Khan Attacked Case: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले शख्स से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। रविवार तड़के पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। हमलावर ने कई जानकारी पुलिस से साझा की है। चाकूबाज ने कहा कि उसे जानकारी नहीं थी कि उसने किस पर हमला किया। हमलावर का दावा है कि उसे नहीं पता था कि उसने किसी सेलीब्रिटी आया एक्टर पर हमला किया है। रविवार को उसे बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया।

बांग्लादेश से आया चाकूबाज

पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी 6 महीने पहले ही बांग्लादेश से मुंबई आया था। आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई है। पुलिस ने पुष्टि की कि हमलावर बांग्लादेश से घुसपैठ कर भारत आया था। हमलावर 6 महीने पहले ही बांग्लादेश से मुंबई आया था। वो यहां आकर एक होटल में काम कर रहा था।

क्या था हमलावर का इरादा?

पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी ने चोरी करने के इरादे से अभिनेता सैफ के घर में दाखिल हुआ। पुलिस के अनुसार, अपराध की जांच के लिए विभिन्न जांच दल बनाए गए थे और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कैसे पकड़ा गया चाकूबाज?

पुलिस ने जानकारी दी कि एक मजदूर ठेकेदार ने मुंबई पुलिस को हमलावर को पकड़ने में मदद की। मजदूर ठेकेदार ने पुलिस को हमलावर के बारे में सारी जानकारी दी और उसके बताए अनुसार पुलिस ने आरोपी को ठाणे के एक जंगली इलाके में मजदूर शिविर में खोज निकाला।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पहले ठाणे स्थित एक होटल में काम किया था और अब तक उसके नाम पर कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। सैफ अली खान पर हमला करने वाले मोहम्मद शहजादा को बांद्रा कोर्ट ने 23 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है।

advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
birthday
Share This: