RSS Mohan Bhagwat on regime change: Mohan Bhagwat makes a major statement regarding regime change!
RSS MOHAN BHAGWAT ON REGIME CHANGE: नागपुर में आयोजित संघ के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत(Bhagwat)ने भारत में सत्ता परिवर्तन की कोशिशों को लेकर कहा कि देश में भी बांग्लादेश, फ्रांस और नेपाल जैसे हालात पैदा करने के प्रयास हो रहे हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत में इस तरह सत्ता परिवर्तन नहीं होने वाला है।
मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम से ऐसी लहर उठ रही है, जो व्यवस्था, सामाजिक मर्यादा और सांस्कृतिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाना चाहती है। उनके मुताबिक, कुछ ताकतें भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं।
भागवत ने कहा कि केवल सत्ता बदलने से समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। लोकतंत्र में आंदोलन होना स्वाभाविक है, लेकिन उनका उद्देश्य समस्याओं का समाधान निकालना होना चाहिए, न कि समाज में नफरत और आपसी टकराव बढ़ाना।
RSS प्रमुख ने कहा कि समाज में आपसी संवाद, एकता और जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने पर जोर दिया।
संघ प्रमुख ने अपने भाषण में देश की प्रगति और सामाजिक एकजुटता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत को कमजोर करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। साथ ही उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और समाज में विभाजन पैदा करने वाली गतिविधियों से बचने की अपील की।
