ROMAN STAROVOIT SUICIDE BREAKING : पूर्व रूसी परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवॉयट ने की आत्महत्या, बर्खास्तगी के कुछ घंटे बाद कार में मिला शव

Date:

ROMAN STAROVOIT SUICIDE BREAKING : पूर्व रूसी परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवॉयट ने की आत्महत्या, बर्खास्तगी के कुछ घंटे बाद कार में मिला शव

रायपुर/मॉस्को, 7 जुलाई 2025। ROMAN STAROVOIT SUICIDE BREAKING रूस के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवॉयट ने खुदकुशी कर ली है। यह कदम उन्होंने उस दिन उठाया, जिस दिन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें आधिकारिक रूप से पद से बर्खास्त किया था। रूस की जांच समिति ने आत्महत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि स्टारोवॉयट का शव मॉस्को के ओडिंटसोवो जिले में उनकी निजी कार में मिला, उनके शरीर पर गोलियों के निशान थे।

सिर्फ कुछ घंटे पहले छीना गया था पद

53 वर्षीय स्टारोवॉयट मई 2024 से रूस के परिवहन मंत्री थे। इससे पहले वे कुर्स्क क्षेत्र के गवर्नर के रूप में भी काम कर चुके थे। क्रेमलिन ने सोमवार को एक आदेश जारी कर उन्हें पद से हटाने की जानकारी दी थी, जिसमें बर्खास्तगी के कारण का कोई उल्लेख नहीं था। आदेश में केवल लिखा था, “रोमन स्टारोवॉयट को परिवहन मंत्री के पद से मुक्त किया जाता है।”

आत्महत्या के पीछे संभावित कारण?

ROMAN STAROVOIT SUICIDE BREAKING रूसी मीडिया और जानकार सूत्रों के अनुसार, हाल ही में यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बाद हवाई अड्डों पर फैली अव्यवस्था और कुर्स्क क्षेत्र में संभावित भ्रष्टाचार मामलों को लेकर रोमन स्टारोवॉयट की आलोचना हो रही थी। हालांकि क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इन अटकलों को खारिज किया था।

जांच जारी, आत्महत्या या साजिश?

रूसी जांच एजेंसी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या ही मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related