शराब की 2 दुकानों में डकैती, चाकू लेकर पहुंचे नकाबपोश बदमाश, गार्डों को मारपीट कर बंधक बनाया, 2.3 लाख रुपयों से भरी तिजोरी ले गए

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर में बदमाशों ने शराब की दो दुकानों में रविवार देर रात डकैती डाल दी। हाथों में चाकू लेकर पहुंचे बदमाशों ने दुकान के गार्डों को मारपीट कर बंधक बना लिया। इसके बाद दुकान का ताला तोड़कर रुपयों से भरी तिजोरी लेकर भाग गए। तिजोरी में करीब 2.30 लाख रुपए बताए जा रहे हैं। जाते हुए बदमाश वहां लगे CCTV का पूरा सिस्टम भी उठाकर ले गए वारदात अकलतरा थाना क्षेत्र में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव में जूठी फाटक के पास देशी और विदेशी शराब दुकान हैं। दोनों शराब की दुकानें पास-पास हैं। उनके बीच में गार्डों के लिए टीन का शेड बनाया गया है। गार्ड उसी में रहते हैं। दोनों दुकानों से होने वाली कमाई के सारे रुपए एक ही लॉकर में रखे जाते हैं। सोमवार रात दुकान में गार्ड दुर्गेश यादव और सुखसागर पाटले की ड्यूटी थी। तभी रात करीब 2.30 बजे डकैतों ने धावा बोल दिया।

दोनों गार्डों ने पुलिस को बताया कि 10 से 15 की संख्या में नकाबपोश डकैत पहुंचे थे। उन्होंने पहले दोनों गार्डों से मारपीट की और फिर उन्हें चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद दुकान का ताला तोड़ वहां रखा रुपयों से भरा लॉकर और CCTV सिस्टम, DBR लेकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। हालांकि पुलिस इसे लूट बता रही है। उसका कहना है कि 4 से 5 की संख्या में बदमाश थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related