सड़क हादसा: तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार को युवक की मौत, 2 घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर : तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार को युवक की मौत हो गई। टक्कर लगते ही युवक उछलकर सड़क पर गिरा और वाहन उसके सिर को रौंदते हुए चला गया। जबकि बाइक पर साथ बैठे दो अन्य युवकों को चोटें आई हैं। हादसा मस्तूरी थाना क्षेत्र में हुआ है। टक्कर लगते ही हितेश सड़क पर गिर पड़ा और वाहन उनके सिर को कुचलता निकल गया। मनीष और दीपक ने पुलिस को बताया कि वाहन ने बाइक को सामने से टक्कर मारी थी। हितेश सड़क पर गिरा और वे दोनों दूर किनारे जा गिरे, जिसके चलते उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। हादसे के बाद वाहन छोड़कर चालक भाग निकला।

कोतवाली क्षेत्र के मध्य नगरी चौक में रहने वाले हितेश पिपलवा (44) बुधवार को अपने दो साथी मनीष पारिक और दीपक कटेलिया के साथ किसी काम से मल्हार गया था। तीनों एक बाइक में सवार थे। रात करीब 9 बजे तीनों बिलासपुर लौट रहे थे। अभी वे मल्हार चौकी के ग्राम बकरकुदा के पास पहुंचे थे कि पचपेड़ी की ओर आ रहे कैप्सूल वाहन के बाइक को टक्कर मार दी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related