BREAKING : भाजपा विधायक रिकेश सेन को मिली जान से मारने की धमकी, विधानसभा में हंगामा

Date:

BREAKING : BJP MLA Rakesh Sen receives death threat, uproar in Assembly

रायपुर। Chhattisgarh Legislative Assembly में बजट सत्र के आठवें दिन अचानक सियासी माहौल गरमा गया। भाजपा विधायक Rikesh Sen को मिली जान से मारने की धमकी का मुद्दा शून्यकाल में उठाया गया, जिसके बाद सदन में तीखी बहस शुरू हो गई।

पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने कहा कि उन्होंने एक दिन पहले ही इस मामले पर गृहमंत्री का ध्यान दिलाया था, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कांग्रेस विधायक Umesh Patel ने आसंदी से इस मुद्दे पर व्यवस्था देने की मांग की। विपक्षी विधायकों का कहना था कि मामला गंभीर है और सरकार को सदन में जवाब देना चाहिए।

हालांकि आसंदी ने यह कहते हुए व्यवस्था देने से इंकार कर दिया कि सरकार के संज्ञान में मामला आ चुका है और अलग से बयान की जरूरत नहीं है। इसके बाद विपक्ष ने विरोध जताते हुए सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।

इधर भाजपा विधायक रिकेश सेन ने कहा कि बिना पूरी जानकारी के बहिष्कार करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है और इस संबंध में पूरी जानकारी सरकार व संसदीय कार्यमंत्री को दे दी गई है। इसे लेकर राजनीति करना उचित नहीं है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related