REWA BOREWELL OPERATION : बोरवेल में गिरे 6 साल के मयंक को बचाने के प्रयास जारी .. 37 फीट से अधिक हो चुकी खुदाई

REWA BOREWELL OPERATION: Efforts continue to save 6 year old Mayank who fell in the borewell.. Excavation has been done more than 37 feet
रीवा। जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव में शुक्रवार को बोरवेल में गिरे मंयक को बचाने के प्रयास जारी है। 15 घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद प्रशासन बोरवेल के पास अब तक 37 फीट खुदाई कर चुका है, लेकिन बच्चे तक नहीं पहुंचा जा सका है। वहीं देर रात मयंक को बचाने के लिए बनारस से एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। बोरवेल में दोनों ओर से लगभग 40 फीट के गड्ढे बना दिए गए हैं इनके माध्यम से मासूम को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह पूरी रात मौके पर उपस्थित रहे।
पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन –
गौरतलब है कि शुक्रवार को 6 वर्षीय मासूम खेलते समय खुले बोरबेल में गिर गया था। जिसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया था और रेस्क्यू टीम को बचाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था। देर रात तक 37 फीट खुदाई होने के बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन टीम बच्चे तक नहीं पहुंच सकी है। पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन, लेकिन बच्चे का सुराग नहीं लग सका। बच्चे के 55 फीट के आसपास फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
दोस्तों के साथ खेल रहा था मयंक –
बताया गया कि मयंक गेहूं के खेत में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दरमियान वो अचानक फिसलकर बोरवेल में जा गिरा। जिसकी सूचना साथ खेल रहे बच्चों ने मयंक के घर वालों को दी। स्थानीय लोगों और परिजनों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल बच्चे को सुरक्षित तरीके से बोरवेल से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बोरवेल 60 फीट गहरा है।