REVANTH REDDY CONTROVERSY : कुंवारों के भगवान अलग… CM रेड्डी के बयान पर सियासी तूफान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

REVANTH REDDY CONTROVERSY : The God of bachelors is different… Political storm over CM Reddy’s statement

नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान को लेकर बड़े विवाद में घिर गए हैं। CM ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि “हिंदू कितने देवताओं में विश्वास करते हैं? तीन करोड़? कुंवारे लोगों के भगवान हनुमान हैं, दो बार शादी करने वालों के दूसरे भगवान हैं, शराब पीने वालों, मुर्गा चढ़ाने वालों और दाल-चावल खाने वालों के भी अलग भगवान हैं।” इस बयान के सामने आते ही राज्य में सियासी भूचाल आ गया है।

बीजेपी और BRS का विरोध – “हिंदुओं की भावनाएं आहत”

बयान सामने आने के बाद बीजेपी और बीआरएस ने CM रेवंत रेड्डी पर तीखा हमला बोला है और तत्काल माफी की मांग की है। बीजेपी नेता चिक्कोटी प्रभु ने कहा कि सीएम की टिप्पणी से पूरे राज्य के हिंदू आहत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है और रेवंत रेड्डी को तुरंत अपने शब्द वापस लेने चाहिए।

बीआरएस नेता राकेश रेड्डी अनुगुला ने भी कहा कि आजकल हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाना “फैशन” बन गया है और मुख्यमंत्री का यह बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि सीएम हिंदू समाज से सार्वजनिक माफी मांगें।

पहले भी विवादों में रहे हैं रेवंत रेड्डी

यह पहला मौका नहीं है जब रेवंत रेड्डी के बयान पर विवाद खड़ा हुआ हो। पिछले साल भी उन्होंने कहा था कि “जो भगवान की फोटो लेकर कुछ मांगता है, वह हिंदू नहीं, भिखारी है।”
उस समय भी बीजेपी ने इसे हिंदू भावनाओं पर हमला बताया था। इस बार दिया गया बयान भी विपक्षी दलों के लिए बड़ा मुद्दा बन गया है।

राज्य की राजनीति में गरमाहट

रेवंत रेड्डी के ताजा बयान ने राज्य की राजनीति को गर्मा दिया है। बीजेपी और बीआरएस इसे चुनावी मुद्दा बनाने में जुट गई हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से किसी आधिकारिक सफाई का इंतजार है। मामले का असर आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related