Breking News: राहुल साहू को बचाने 40 घंटे से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, टनल बनाने का काम अब भी नहीं हुआ शुरू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जांजगीर-चांपा: जिले के मालखरौदा क्षेत्र के पिहारिद गांव में बोरवेल में गिरे बालक को सुरक्षित निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन बीते 40 घंटे से जारी है। घटना स्थल पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन की टीम मौजूद है। दूसरी ओर सीएम भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ले रहे हैं। 60 ​फीट गहरे बोरवेल में फंसे राहुल को निकालने सुरंग खोदी जा रही है। इसके लिए एक स्टोन ब्रेकर, तीन पोकलेन, 3 जेसीबी, 3 हाइवा, 10 ट्रैक्टर, तीन वाटर टैंकर, 2 डीजल टैंकर, 1 हाइड्रा, 1 फायर ब्रिगेड, 1 ट्रांसपोर्टिंग ट्रेलर, तीन पिकअप, 1 होरिजेंटल ट्रंक मेकर और 2 जेनरेटर का उपयोग किया जा रहा है। दो एम्बुलेंस भी तैनात किया गया है। राहुल साहू के एक्टिविटी को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। तड़के सुबह राहुल को केला और ग्लूकोज दिया गया। । पाइप से ऑक्सीजन पहुचाई जा रही है। वहीं आज भी राहुल को बाहर निकालने में समय लग सकता है। क्योंकि अभी तक टलन बनाने का काम अभी भी शुरू नहीं हुआ है। गहराई में चट्टान और पत्थर होने के कारण भी ज्यादा समय लग रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related