महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर, इस तारीख से शुरू होगी दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर निकल के सामने आई है। रेलवे ने दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 17 दिसंबर 2024 से फिर से नियमित रूप से संचालन करने का फैसला लिया है। रेलवे ने इस ट्रेन को 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक विभिन्न दिनों में रद्द करने का निर्णय लिया था, लेकिन अब महाकुंभ और सामाजिक-राजनैतिक दबाव के कारण यह फैसला वापस ले लिया गया है। भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह, कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव और विभिन्न संगठनों ने इस ट्रेन की नियमित सेवा की मांग की थी।

जिसके बाद रेलवे ने छत्तीसगढ़ एवं प्रयागराज के बीच रायगढ़, बिलासपुर एवं दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन की सुविधा दोबारा से शुरू कर दी है। गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बालाघाट, नैनपुर, अनूनपुर, शहडोल एवं उमरिया के मध्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्री लाभान्वित होंगे। बता दें कि, महाकुंभ के दौरान रेलवे द्वारा 3000 स्पेशल गाडियां सहित 13000 से अधिक रेल गाडियां चलायी जाएंगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी एवं बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए चलाई जा रही है।

08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी।
08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी।
08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related