राजधानी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Date:

Breaking News: राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही हैं ।लाल किला और दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई है। लाल किला और दिल्ली सचिवालय परिसर के अंदर और बाहर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। खालिस्तानी ग्रुप के नाम से धमकी भरा मेल आया है।

धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बिना समय गंवाए विधानसभा और लाल किले के आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर दी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक कहीं से भी कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है। अधिकारी इस ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। बता दें, पिछले कुछ हफ्तों में राजधानी के कई संस्थानों को मिलने वाली इन फर्जी कॉल्स और ईमेल ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत,मचा हड़कंप

Raipur Accident : राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर...

मुख्यमंत्री से मिले नव-नियुक्त IAS अधिकारी,प्रदेश के विकास को मिलेगी गति

नवा रायपुर:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा...

एनकाउंटर में मारा गया मोस्ट वॉन्टेड ड्रग माफ़िया, 136 करोड़ रुपये का था इनाम

Mexico Encounter : मेक्सिको की सुरक्षा एजेंसियों ने दुनिया...