डायबिटीज के मरीजों के लिए कारगर है कच्चा आम, इम्‍यूनिटी भी होती है बूस्ट, जानिए अन्य फायदे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

आम एक ऐसा फल है जिसे देखते ही मन करता है कि जल्दी इसे खा लें फिर चाहे वो कच्चा हो या पक्का आम। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कच्चा आम जितना स्वाद में मजेदार होता है उताना ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है? जी हां, कच्चा आम सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, कच्‍चे आम में शुगर, कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट तीनों ही कम मात्रा में होता है, जोकि डायबिटीज मरीजों के लिए जरूरी है। साथ ही इसमें फाइबर और भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्‍म को बेहतर तरीके से काम सहायक होता है। इसके अलावा यह डाइजेशन सिस्‍टम को बेहतर, शुगर लेवल को कंट्रोल और पेट की बीमारियों को दूर रखने में भी मदद करता है।

जानिए कच्चे आम के फायदे

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

शुगर मरीजों के लिए कच्‍चा आम फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कम मात्रा में शुगर और कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इसके अलावा, इसमें कार्बोहाइड्रेट भी काफी कम होता है जोकि डायबिटीज पेशेंट के लिए काफी जरूरी है। ऐसे में कच्चे आम के सेवन से मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। मधुमेह के मरीज कटा हुआ एक कप आम खा सकते हैं। आप इसका सेवन कभी भी कर सकते हैं।

इम्‍यूनिटी बढ़ाने में मददगार

इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए और मैग्नीशियम मौजूद होता है जो शरीर की इम्‍यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।

पेट के लिए लाभदायक

यह पेट से जुड़ी समस्‍याओं को भी दूर करने में मदद करता है। जैसे गैस, कब्‍ज की समस्‍या, अपच आदि में काफी में कारगर माना जाता है।

लू से बचाने में मददगार

गर्मियों के मौसम में अगर कच्‍चे आम की चटनी या आम पन्‍ना मिल जाए तो फिर क्या कहना। यदि आप इस मौसम में कच्‍चे आम या कच्‍चे आम से बनी चीजों का सेवन करते हैं तो इससे लू लगने की संभावना कम हो जाती है। इसके साथ ही यह शरीर को ठंडा रखने और शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related