RAVE PARTY RAID : पुलिस ने मारा रेव पार्टी पर छापा, 4 महिलाओं समेत 8 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAVE PARTY RAID: Police raided Rave Party, 8 foreign nationals including 4 women arrested

नई दिल्ली। नोएडा में पुलिस ने रेव पार्टी पर छापा मारा. पुलिस ने इस मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें अफ्रीकी मूल की चार महिलाओं समेत 8 विदेशी नागरिक और 1 भारतीय नागरिक शामिल है. बताया जा रहा है कि ये लोग रेव पार्टी का आयोजन कर हंगामा कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि रेव पार्टी का आयोजन कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित ओमीक्रोन-1 सोसाइटी में हो रहा था.  यहां विदेशी नागरिक रेव पार्टी का आयोजन कर हंगामा कर रहे थे. पुलिस ने 8 विदेशी नागरिकों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओमीक्रोन-1 सोसायटी के बी-40 फ्लैट पर कुछ विदेशी लोग रेव पार्टी का आयोजन कर रहे थे. पुलिस ने छापा मारकर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, अफ्रीकी मूल की 4 महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है. 1 भारतीय नागरिक भी गिरफ्तार हुआ है.

पुलिस को इन लोगों के पास से 28 बोतल व्हिस्की, 171 टीन बीयर और 380 ग्राम अवैध गांजा, 710 ग्राम नशीला पाऊडर मिला है. पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक, अग्रेजी शराब भी दूसरे राज्य से लाई गई थी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related