6 महीने तक किया रेप, महिला की शिकायत पर पड़ोसी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भिलाई। दुर्ग जिले में एक युवक ने अपनी ही पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने महिला का अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसका कई बार शारीरिक शोषण किया। महिला की शिकायत पर जामुल पुलिस ने आरोपी विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय महिला ने उसके साथ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। महिला अपने पति के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। महिला ने बताया कि उसका पति ट्रक ड्राइवर है। वो घर में अपने 4 साल के बेटे, पति और ससुर के साथ रहती है। 23 मई 2023 को उसका पति ट्रक लेकर मध्य प्रदेश के रीवा गया था। उसके ससुर की नाइट ड्यूटी थी, तो वे वहां चले गए थे। रात में वो अपने बेटे के साथ घर पर अकेली थी।

रात करीब 11 बजे उसके दरवाजे की कुंडी किसी ने खटखटाई। जब उसने दरवाजा खोला, तो सामने उसका पड़ोसी विकास सिंह (30) खड़ा था। विकास को पहले से पता था कि घर में कोई नहीं है, इसलिए वो महिला का हाथ पकड़कर उसे अंदर ले गया और धमकी दी कि अगर उसने शोर मचाया, तो वो मोहल्ले में बदनाम हो जाएगी। इसके बाद उसने महिला से रेप किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related