रामपुरम की स्व-सहायता समूह राज्य स्तरीय प्रगतिशील कृषक सम्मेलन में हुए सम्मानित, कलेक्टर ने दी बधाई

Date:

सुकमा : राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी ग्राम योजना के अन्तर्गत जिले के गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों के द्वारा गोबर खरीदी, वर्मी खाद निर्माण के साथ ही विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इससे इन स्व-सहायता समूहों को रोजगार के नए अवसर मिलने के साथ ही आर्थिक आय भी हो रही है। स्व-सहायता समूह से माध्यम से ग्रामीण महिलाएँ आर्थिक उन्नति और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। रामपुरम गीदमनाला गौठान की गायत्री महिला स्व-सहायता समूह ने प्रगतिशील समूह के रुप में अपनी छाप राज्य स्तर पर छोड़ी है। उत्कृष्ट शबरी लेयर फार्मिंग एवं कड़कनाथ पालन करने के लिए समूह को राज्य स्तरीय प्रगतिशील कृषक सम्मेलन में ‘‘बेस्ट पोलट्री फार्मिंग‘‘ सम्मान से नवाजा गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समूह को 11 हजार का चेक एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि गायत्री समूह द्वारा शबरी लेयर फार्मिंग के अन्तर्गत अंडा विक्रय कर 1 लाख 92 हजार रुपए की आय की गई है। इन अण्डो को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को प्रदाय किया जाता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं सी.आर.पी.एफ कैंप में भी अण्डो का विक्रय किया जाता है। गायत्री समूह ने कड़कनाथ मुर्गीपालन से अब तक 2 लाख 65 हजार की आर्थिक आय अर्जित की है। आज समूह की महिलाओं ने कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार से मुलाकात की। कलेक्टर श्री नन्दनवार ने समूह की महिलाओं और उपसंचालक पशुधन विकास विभाग डॉ.एस जहीरुद्दीन को इस विशेष उपलब्धि पर बधाई दी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

 Political News: योगी को ढोंगी – बता रहे हैं भूपेश बघेल

भिलाई: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज एफआईआर को लेकर उत्तर...

यौन शोषण के मामले में कोर्ट ने दिया आदेश , शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज होगी FIR

  प्रयागराज। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बच्चों के...

श्मशान घाट में तंत्रमंत्र: अस्थि लेने पहुंचे परिजनों के उड़ गए होश, शव के चिता से सिर गायब

रायपुर: राजधानी रायपुर के जरवाय श्मशान घाट में तंत्रमंत्र...