राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने शुरू की फिल्म की शूटिंग

Date:

मुंबई। अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की साल 2018 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा के अलावा अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी नजर आए थे। यह फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि अब वह इसकी दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘स्त्री 2’ का एलान हो चुका है। अब हाल ही में, फिल्म के लीड कलाकार श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा कर फिल्म को लेकर अपडेट दिया है।

दरअसल, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने ‘स्त्री 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर श्रद्धा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में श्रद्धा कपूर पिंक सूट पहनी हुई हैं। तस्वीर में श्रद्धा ने अपनी एक उंगली अपने गालों पर रखी हुई है। वहीं, दूसरी ओर राजकुमार ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं। श्रद्धा की तरह ही राजकुमार भी अपने होठों पर एक उंगली रखे नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘क्या होगा जब फिर से मिलेंगे स्त्री और पुरुष।’ फिल्म स्त्री 2 में राजकुमार और श्रद्धा के अलावा पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। स्त्री 2, 31 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related