TEERTH DARSHAN CONTROVERSY : बीजेपी विधायक विवाद, पत्नियों के नाम तीर्थ दर्शन लिस्ट में …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TEERTH DARSHAN CONTROVERSY : BJP MLA controversy, names of wives in Tirtha Darshan list…

राजगढ़ 15 सितंबर 2025। मध्य प्रदेश के खिलचीपुर से बीजेपी विधायक हजारीलाल दांगी की दोनों पत्नियों का नाम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की सूची में शामिल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा हो गया है।

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस नेता प्रियव्रत सिंह ने विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी योजना में अपनी पत्नियों का नाम शामिल कराना उचित नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि विधायक स्वयं आयकरदाता हैं, ऐसे में उनकी पत्नियों का नाम गरीबों के लिए बनाई गई योजना में आना सही है क्या। प्रियव्रत सिंह ने कहा, “यह व्यक्तिगत आलोचना नहीं है, बल्कि पारदर्शिता और न्यायसंगत उपयोग की बात है।”

प्रशासन पर सवाल

प्रियव्रत सिंह ने कलेक्टर से भी सवाल किया कि क्या योजना के तहत ये लोग वास्तव में सबसे गरीब हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

तीर्थ दर्शन यात्रा रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सोमवार को राजगढ़ से असम स्थित कामाख्या देवी मंदिर दर्शन के लिए यात्रा रवाना हुई।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related