CG CONGRESS : Youth Congress sets out to surround BJP office, clash at barricade
रायपुर। Chhattisgarh Youth Congress ने शनिवार को भाजपा कार्यालय घेराव का ऐलान करते हुए राजधानी में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष Akash Sharma की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता राजीव गांधी चौक से एकात्म परिसर की ओर बढ़े।
‘PM is Compromised’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को भाजपा कार्यालय से पहले ही पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रोक दिया। आगे बढ़ने की कोशिश के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई। कुछ देर तक मौके पर तनाव और अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
युवा कांग्रेस का आरोप – दबाव में पुलिस कार्रवाई
युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने केंद्र और राज्य सरकार के दबाव में शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोका। उनका कहना था कि वे लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा नेतृत्व तक अपने सवाल पहुंचाना चाहते थे।
भाजपा नेतृत्व पर उठाए सवाल
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, महंगाई, ट्रेड डील और बयानबाजी जैसे मुद्दों को लेकर सवाल उठाए। युवा कांग्रेस का कहना है कि उनका नारा देश के युवाओं की भावना को दर्शाता है।
केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri का नाम कथित ‘एप्स्टीन फाइल’ से जोड़ते हुए जवाब मांगा गया। साथ ही अमेरिका के साथ कथित किसान-विरोधी समझौते और विपक्षी आवाज को दबाने के मुद्दे भी उठाए गए।
भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार
इस पूरे घटनाक्रम पर Bharatiya Janata Party की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

