Raipur to Visakhapatnam indigo Flight : जल्द शुरू होगी रायपुर से विशाखापट्टनम इंडिगो की नई फ्लाइट, जानिए किराए से लेकर सारी डिटेल्स

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Raipur to Visakhapatnam indigo Flight : रायपुर से विशाखापट्टनम के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट शुरू होगी। 31 मार्च से नई फ्लाइट शुरू करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दें प्रदेश के कारोबारी, विद्यार्थी और पर्यटक लंबे समय से इस रूट पर सीधी फ्लाइट की मांग कर रहे थे.

 

सप्ताह में पांच दिन उड़ान सेवा

Raipur to Visakhapatnam indigo Flight :  इंडिगो की यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी. यात्रियों की सुविधा के लिए 78 सीटर एटीआर विमान लगाया गया है. इससे रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा होगा. शुरुआती दौर में 31 मार्च को रायपुर से विशाखापट्टनम की टिकटें मात्र 3,000 रुपये में उपलब्ध हैं.

बता दें कि विशाखापट्टनम स्वास्थ्य सेवाओं, एजुकेशन, वीकेंड टूरिज्म और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में लोकप्रिय है. इस फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

READ MORE:- RAIPUR QAWWALI EVENT CONTROVERSY : रायपुर में ‘सागर वाली कव्वाली’ पर विवाद! कांग्रेस ने शराब परोसने का किया कड़ा विरोध

इंदौर-रायपुर-इंदौर फ्लाइट 30 मार्च से प्रतिदिन चलेगी.

रायपुर-प्रयागराज-रायपुर फ्लाइट 30 मार्च से शनिवार और रविवार को उड़ान भरेगी.
भोपाल-रायपुर-भोपाल फ्लाइट 30 मार्च से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी.

उड़ानों का शेड्यूल (Raipur to Visakhapatnam Flight)
रायपुर-विशाखापट्टनम
इंडिगो 6E 7295 – रायपुर से सुबह 8:50 बजे, विशाखापट्टनम 10:20 बजे.
इंडिगो 6E 7296 – विशाखापट्टनम से 11:00 बजे, रायपुर 12:30 बजे.

रायपुर-इंदौर
इंडिगो 6E 7295 – इंदौर से सुबह 6:30 बजे, रायपुर 8:30 बजे.
इंडिगो 6E 7296 – रायपुर से दोपहर 12:50 बजे, इंदौर 2:45 बजे.

रायपुर-प्रयागराज
इंडिगो 6E 7295 – रायपुर से 8:50 बजे, प्रयागराज 10:25 बजे.
इंडिगो 6E 9296 – प्रयागराज से 10:50 बजे, रायपुर 12:30 बजे.

रायपुर-भोपाल
इंडिगो 6E 7149 – भोपाल से सुबह 9:40 बजे, रायपुर 11:10 बजे.
इंडिगो 6E 7469 – रायपुर से 11:30 बजे, भोपाल 1:00 बजे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related