Raipur Rail News : रायपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष में हासिल की बड़ी उपलब्धियां… 

Date:

Raipur Rail News: Raipur Rail Division Achieves Major Milestones in the Financial Year…

Raipur Rail News : रायपुर रेल मंडल ने न केवल पटरियों पर ट्रेनें दौड़ाईं, बल्कि कमाई के मामले में भी भारतीय रेल में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दयानंद ने आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को मंडल की उपलब्धियों, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

रायपुर मंडल ने इस वर्ष 46.44 मिलियन टन माल लदान कर 4983 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में मंडल ने 44.73 मिलियन टन लदान कर 4818 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया था। यह उपलब्धि आधुनिक लोडिंग सिस्टम, डिजिटल पहल और ग्राहक-केंद्रित नीतियों के कारण संभव हो सकी है।

गैर-किराया राजस्व (NFR) 17.10 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12.35% अधिक है। वहीं विविध आय 25.18 करोड़ रुपये और खानपान से आय 3.22 करोड़ रुपये रही, जिसमें 75% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

रायपुर रेल मंडल से उम्मीद है कि इस भारी-भरकम कमाई का फायदा यात्रियों को बेहतर सुविधाओं और नई ट्रेनों के रूप में जल्द मिलेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : कांग्रेस में गालीकांड! ऑडियो से मचा बवाल

CHHATTISGARH : Abusive scandal in Congress! Audio causes uproar रायपुर।...

LockDown News: मिडिल ईस्ट जंग का असर, आज से लॉकडाउन! 

Lockdown News: Major Government Announcement Amidst Middle East Conflict—Lockdown...

CHHATTISGARH : बस्तर 2.0 का बड़ा प्लान

CHHATTISGARH : Big plan for Bastar 2.0 रायपुर। छत्तीसगढ़ में...