CG Politics News: Congress Raises Questions Over Awarding of Pathology Tender; Targets BJP Government
CG Politics News : छत्तीसगढ़ में शासकीय अस्पतालों की पैथोलॉजी जांच सेवाओं को लेकर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए केंद्र सरकार की सार्वजनिक उपक्रम इकाई Hindustan Lifecare Limited (HLL) को यह कार्य सौंप दिया है, जो पूरी तरह से नियमों के विरुद्ध है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सामान्य वित्तीय नियमावली (GFR) 2017 और केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के दिशा-निर्देशों के तहत किसी भी सार्वजनिक उपक्रम को सीधे काम सौंपना सामान्यतः प्रतिबंधित है।
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि बिना टेंडर के कार्य केवल विशेष परिस्थितियों—जैसे आपदा, एकमात्र उपलब्ध स्रोत या बार-बार टेंडर विफल होने—में ही दिया जा सकता है।
