RAIPUR : छत्तीसगढ़ को मिले 860 नए पुलिस अफसर

Date:

RAIPUR : Chhattisgarh gets 860 new police officers

रायपुर। Raipur के चंदखुरी स्थित Netaji Subhash Chandra Bose State Police Academy में सोमवार को शानदार दीक्षांत परेड का आयोजन हुआ, जहां 860 प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने शपथ लेकर पुलिस सेवा में एंट्री कर ली।

इस बैच में सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर शामिल हैं, जिन्होंने कड़ी ट्रेनिंग के बाद यह मुकाम हासिल किया। परेड में खुद मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai और गृहमंत्री Vijay Sharma मौजूद रहे।

CM साय ने साफ कहा कि अब ये नए अफसर सिर्फ वर्दी नहीं पहन रहे, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी उठा रहे हैं। उन्होंने सभी को ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने की सीख दी।

इस मौके पर सबसे खास पल तब आया जब परिजनों ने अपने बच्चों को वर्दी में देखा गर्व और खुशी दोनों साफ नजर आ रहे थे।

बताया गया कि इस बैच को नए आपराधिक कानूनों और मॉडर्न पुलिसिंग की खास ट्रेनिंग भी दी गई है, ताकि बदलते अपराधों से बेहतर तरीके से निपटा जा सके। CM ने Narendra Modi की ‘स्मार्ट पुलिस’ विजन का जिक्र करते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ पुलिस को भी टेक्नोलॉजी और ट्रांसपेरेंसी के साथ आगे बढ़ना होगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related